-तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
चित्रकूट। जनसमस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम-एसपी सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों को समस्याओं को सुनकर सम्बन्धितों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह जिला मुख्यालय कृषि भवन में आयोजित तहसील समाधान दिवस में फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं को बताया। जिनके निस्तारण के सम्बन्ध में डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया। डीएम ने समाधान दिवस में जमीन, चकरोड, तालाब, विद्युत, जल जीवन मिशन से आदि समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर स्थलीय निरिक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। जमीन से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराएं। एसपी ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित कोई भी प्रार्थना पत्र लम्बित नहीं रहना चाहिए, प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराएं।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, डीसीएनआरएलएम ओपी मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी नारायण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मनोहर लाल धर्मन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी महेंद्र नाथ, तहसीलदार चन्द्रकान्त तिवारी, नायक तहसीलदार मंगल यादव सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
शासन की मंशानुरूप समय से हो जनता की समस्याओं का निदान-डीएम शिवशरणप्पा जीएन
Leave a Comment
Leave a Comment



