Ad imageAd image

तुलसी जन्मभूमि राजापुर आये सीएम योगी का जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

admin
2 Min Read
ganpati



-सीएम योगी ने लिखी बुंदेलखंड के विकास की नई इबारत-आर के सिंह पटेल
चित्रकूट।रामचरित मानस की रचना कर भगवान श्रीराम के चरित को जन जन तक पहंुचाने वाले आदिकवि गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती के उपलक्ष्य पर चित्रकूूट के राजापुर आये उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हेलीपैड पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आदि जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी का स्वागत कर आर्षीवाद लिया।
तुलसी जयंती के उपलक्ष्य पर जन्मभूमि राजापुर आये उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए पूरा राजापुर उमड पडा। पूरे राजापुर को सीएम के स्वागत से लबरेज बैनरों से पाट दिया गया था। सीएम योगी के राजापुर आने पर हैलीपैड पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर उनका आर्षीवाद प्राप्त किया। पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेष में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड योगी आदित्यनाथ ने कायम किया हैै। योगी सरकार में प्रदेष के साथ-साथ बुंदेलखंड का चहुमुखी विकास हुआ है। इसके अलावा भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट का पर्यटन विकास योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.

Share This Article
Leave a Comment