चित्रकूट।भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही जी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने पटेल चौक कर्वी से पैदल मार्च करते हुए विकास भवन सोनेपुर कर्वी मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर का घेराव करने पहुंचे। किसानों की समस्याओं पर जिला प्रशासन की उदासीनता को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।किसानों के हुजूम को देख विकास भवन से निकल गए अधिकारी किसानों से मुलाकात नहीं की ।जिससे किसानों का गुस्सा बढ़ा गया और विकास भवन के गेट पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए।
नारे बाजी के साथ किसानों ने अन्ना जानवरों की समस्याओं पर जब तक निदान नहीं तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा बिजली की समस्या से जिले का किसान परेशान हैं सहकारी समितियों में खाद नहीं है। किसान खाद की समस्या को लेकर परेशान हैं अफसर शाही से परेशान होकर आज किसानों को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य किसान अब समाधान लेकर ही जाएगा तानाशाही रवैया से अब किसानों का होगा पंगा किसानों ने ठान लिया है। समाधान पर ही होगी वार्ता किसानों ने दाना पानी लेकर धरना किया शुरू विकाश भवन में कराहा चढ़ेगा ।। सैकड़ों किसानों के साथ मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सिंह ओमनारायण गर्ग मंडल सचिव उदयनारायण सिंह युवा बिंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह युवा बिंग महामंत्री सिद्धार्थ विक्रम सिंह युवा बिंग ब्लॉक अध्यक्ष डुप्ले पटेल जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।।



