Ad imageAd image

स्वयं सहायता समूह की महिलाअें को मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

admin
2 Min Read


-लोढ़वारा में हुई गोष्ठी में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने दी योजना की जानकारी

चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत सदर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोढ़वारा मे स्वयं सहायता समूह सदस्यों की गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विकासखंड कर्वी और पहाड़ी की स्वयं सहायता समूहों की लगभग 200 सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने 35 समूहों को 10.50 लाख रूपए रिवालविंग फण्ड, 43 समूहों को 64.50 लाख सामुदायिक निवेश निधि तथा 43 समूहों को 64.50 लाख बैंक लिंकेज की धनराशि का वितरण किया। कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग द्वारा दो बच्चों का अन्नप्राशन तथा 2 महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार, पुलिस विभाग, प्रोबेशन, तथा जिला दिव्यांगजन के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं को अन्य विभागों से भी जोड़कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए, जिससे उनकी जीविका सुदृढ़ हो तथा उनके जीवन स्तर में निरंतर बृद्धि हो सके। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित बच्चों एवं महिलाओ को फल का वितरण भी किया।  

Share This Article
Leave a Comment