चित्रकूट।जिले के मऊ-मानिकपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक आनंद शुक्ला के कमल निवास पर पूर्व सांसद ब्रजभूषण षरण सिंह के आगमन हुआ। वरिष्ठ भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बघेल व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरूण सिंह बघेल ने जोरदार स्वागत किया।आपको बता दे कि क्षत्रिय कुल शिरोमणि, गोंडा उत्तर प्रदेश की शान, लोकप्रिय राजनेता, कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष, कैसरगंज से पूर्व सांसद बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह का मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम जी की तपोभूमि जनपद चित्रकूट आगमन पर पर समर्थको ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सदस्य जिला पंचायत चित्रकूट अर्जुन सिंह बघेल एवं प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय मुलाकात की। उन्होने कहा कि चित्रकूट दौरे में हमारे क्षत्रिय समाज के गौरव पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के पावन सानिध्य में उनका आशीर्वाद प्राप्त किया किया।उन्होने कहा कि यह आत्मीय भेंट श्रद्धा, संस्कार और आध्यात्मिक संबंधों की मधुर अनुभूति से ओतप्रोत रही। पूर्व सांसद का आशीर्वाद प्राप्त कर मन श्रद्धा, आनंद और भाव-विभोरता से भर गया। पूर्व सांसद का निरंतर सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं आनंद की अनुभूति कराता है।




