Ad imageAd image

जीएसटी में राहत देकर मोदी सरकार ने किया खुशियों की बौछार-राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी

admin
2 Min Read


-राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी ने गिनाए जीएसटी में हुए राहत के फायदे
-कलेक्ट्रेट सभागार मेें हुआ प्रेस वार्ता का आयोजन
चित्रकूट।जनपद के दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जीएसटी उत्सव कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
   मंत्री श्री कोरी ने कहा कि जीएसटी में राहत मिलने से देश की आम जनता को खासा लाभ मिलेगा। साथ ही स्वदेशी उत्पादों की बिक्री में बढ़ोत्तरी होने से भारत सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता प्रदान की है।इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बहुत बधाई।प्रभारी मंत्री श्री कोरी ने कहा कि केंद्र की मोदी व उत्तर प्रदेष की योगी सरकार जनकल्याण के लिए कार्य कर रहीं है। जीएसटी में सरकार के राहत देने से पूरे देष में खुषी का माहौल है। व्यापारी के साथ-साथ आमजन मानस इस सौगात को दीपावली का गिफ्ट मान रहा है।
इस मौके पर जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा, सीडीओ अमृतपाल कौर,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य,पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
………………………………………………

Share This Article
Leave a Comment