Ad imageAd image

मिसेज इंडिया-2025 का खिताब जीत प्रीति सिंह ने देश में बुलंद किया चित्रकूट का परचम

admin
2 Min Read


-लखनऊ में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में प्रीती बनी मिसेज इंडिया
-प्रीति सिंह को बधाई देने वालों का लगा तांता
चित्रकूट। लखनऊ में आयोजित मिसेज इंडिया-2025 प्रतियोगिता में जनपद चित्रकूट की प्रीति सिंह ने टाप तीन में जगह बनाई है। इससे परिवार सहित जनपद का नाम रोशन हुआ है। जिले को मिली इस बडी उपलब्धि से प्रीति सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  
आपको बता दे कि प्रीति सिंह चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी के ब्रह्मचर्य स्कूल के पास की रहने वाली हैं। इनके पिता इंजीनियर थे। तीन भाई व इकलौती बहन है। प्रीति का बचपन से ही खेलकूद व मॉडलिंग में अधिक रुचि थी। पहले तो परिजन रोकते थे लेकिन प्रतिभा को देखकर सहयोग करने लगे। प्रीति सिंह ने बताया कि शादी के बाद लगा कि अब आगे नहीं कर पाएगी। लेकिन उनके पति आनंद सिंह ने हौसला बढ़ाते हुए सहयोग किया। इससे वह अपने मुकाम तक पहुंच सकी। बताया कि कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिल सकी थी। लखनऊ में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता-2025  में कई प्रदेशों की महिलाएं शामिल हुई। सबको हराकर प्रतियोगिता जीतने का अलग ही खुशी है। उसने अपनी जीत का श्रेय पति के साथ माता-पिता को दिया।आपको बता दे कि प्रीती सिंह पहले मिस प्रयागराज,फिर मिसेस उत्तर प्रदेश का खिताब जीतने के बाद अब मिसेज इंडिया का ताज अपने नाम किया है। चित्रकूट की प्रीति सिंह को मिली इस बडी उपलब्धि से चित्रकूट में खुशी की लहर है। बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर,राजकुमार त्रिपाठी आदि ने प्रीति सिंह को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Share This Article
Leave a Comment