Ad imageAd image

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने चित्रकूट जनपद वासियों को दी दीपावली की बधाई

admin
1 Min Read

*जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने चित्रकूट जनपद वासियों को दी दीपावली की बधाई*

चित्रकूट।जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जीएन ने जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु यथासंभव कम प्रदूषण वाले दीपक एवं पटाखों का प्रयोग करें तथा स्थानीय उत्पादों एवं मिट्टी के दीपकों को प्राथमिकता दें, जिससे स्थानीय कारीगरों को भी लाभ मिले।
उन्होंने सभी नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हेतु सावधानी बरतें। जिलाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करेगी।

Share This Article
Leave a Comment