-भाजपाईयों ने मंदाकिनी में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर मनाई दीवाली
चित्रकूट।दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर भाजपाईयों ने मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित मंदाकिनी तट पर भव्य रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाया। इस मौके पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि दीपावली का पर्व सुख और समृद्धि का प्रतीक है। जब से केंद्र और प्रदेश में मोदी-योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार रूप ले रही है। गुंडों-माफियाओं का खात्मा कर सरकार भय मुक्त समाज की स्थापना कर कानून का राज कायम किया है।
दीपावली की संध्या पर मुख्यालय के मंदाकिनी तट पर सोमवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।भाजपा नेत्री अंजू वर्मा की टीम ने कमल रंगोली बनाकर सजावट की। इसके बाद बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी व चंद्र प्रकाष खरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रवि त्रिपाठी,शक्ति प्रताप सिंह,रामबाबू गुप्ता,हरिओम करवरिया,राजकुमार त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता,शिवाकांत पांडेय,सोनू खंगार आदि सैकड़ों भाजपाईयों ने 21 सौ दीप प्रज्ज्वलित कर देश की सुख-समृद्धि की प्रभु श्री कामतानाथ से कामना की।
इस मौके पर सांसद श्री पटेल ने कहा कि लंका पर विजय हासिल कर चित्रकूट वापसी पर ऋषि-मुनियों द्वारा मंदाकिनी एवं कामदगिरि पर्वत पर असंख्य दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया गया था। त्रेतायुग में हुए इस ऐतिहासिक दीपदान के बाद से पूरे देश में दीपावली पर्व की परम्परा शुरू हुई थी। इस बार की दीपावली दोहरी खुशियां लेकर आयी है। जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के बाद से लगातार हर वर्ष मंदाकिनी तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता लवकुश चतुर्वेदी,चंद्र प्रकाश खरे व रामबाबू गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट का दीपदान मेला दुनिया में एक अनूठा मेला है। यहां 30 से 40 लाख श्रद्धालु आकर मंदाकिनी में स्नान करने के बाद मंदाकिनी और कामदगिरि में दीपदान करते हैं। यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये मोदी-योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान मंदाकिनी के शिवघाट पर भाजपा के कमल निशान व भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली सजाने वाली बालिकाओं को पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल व समाजसेवी रामबाबू गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद से देश में दोगुनी हुई दीपावली की खुशियां-आर के सिंह पटेल
Leave a Comment
Leave a Comment



