Ad imageAd image

पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने भगवान कामतानाथ से की पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना

admin
3 Min Read


-लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा की पूर्व सांसद ने की सफाई

-जिला पंचायत अषोक जाटव समेत वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद
चित्रकूट। आधुनिक भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वाँ जन्मदिन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने पटेल पार्क पहुंचकर जिला अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक जाटव आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ अखंड भारत के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा की सफाई करने के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही पूर्व सांसद श्री पटेल ने भगवान श्री कामतानाथ जी से पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
   भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव,पहाडी ब्लाक प्रमुख सुषील द्विवेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता ष्षक्ति प्रतान सिंह,राजकुमार त्रिपाठी,षिवाकांत पांडेय आदि के साथ मुख्यालय स्थित पटेल पार्क पहुंचकर अखंड भारत के षिल्पकार लौहपुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा की सफाई करने के बाद पुष्पार्चन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा ने आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। पूरा देश पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ है। आज पीएम के जन्मदिन पर भारत ही नहीं पूरा विश्व उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना कर रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा पुरानी कोतवाली परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री मनोहर लाल कोरी,पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, डीएम शिवशरणप्पा जीएन,एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृत पाल कौर और बीजेपी जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों को दर्शाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment