चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यूनिटी मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सरदार पटेल चौराहा से की गई, जो एल.आई.सी. चौराहा व धनुष चौराहा होते हुए पुनः पटेल चौराहे पर समाप्त की गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व सभी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा के कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रभारी व विधान परिषद के सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि आधुनिक भारत का स्वरूप सरदार पटेल की देन है। सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शी सोच से 562 से अधिक रियासतों का विलय करवाकर वर्तमान भारत को साकार रूप दिया। कहा कि घर-घर स्वदेशी का संकल्प ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक दल व अराजकतत्व देश व समाज को जाति, भाषा, वर्ग, क्षेत्र और मजहब के नाम पर खण्ड-खण्ड करना चाहते हैं। कहा कि सभी युवा अलगाववादी विचारों का विरोध करें। युवाशक्ति की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि सभी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी कूटनीति का प्रयोग कर देशी रिसायतों का विलय भारत में कराया था, उनका यह योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि भारत का प्रत्येक नागरिक एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प में सहभागिता करें तथा लोकल उत्पादों का प्रयोग करते हुए स्थानीय बाजार व्यवस्था को मजबूत करें। भाजपा सरकार कृषि और कृषक कल्याण के लिए काम कर सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजली दे रही है।
एकता मार्च कार्यक्रम के संयोजक पंकज अग्रवाल ने बताया कि मार्च के बाद संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, भाजपा नेता देव त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, लवकुश चतुर्वेदी, चन्द्रप्रकाश खरे, राजीव त्रिपाठी, रामसागर चतुर्वेदी, हीरो मिश्रा, बृजेश पांडेय, रवि गुप्ता, सुरेश अनुरागी, फूलचंद राजपूत, रामप्रताप सिंह, दीपक द्विवेदी, गोलू गर्ग आदि मौजूद रहे।
लौह पुरूष सरदार पटेल की देन है आधुनिक भारत का स्वरूप – अनूप गुप्ता
Leave a Comment
Leave a Comment



