-सरदार पटेल की जयंती पर प्रभारी डीएम अमृतपाल कौर ने मरीजों को बांटी फल व मिठाई
-सीएमओ डा0भूपेष द्विवेदी व सीएमएस षैलेंद्र कुमार भी रहे मौजूद
चित्रकूट। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी डीएम अमृतपाल कौर ने सीएमओ डा0भूपेष द्विवेदी व सीएमएम डा0षैलेंद्र कुमार के साथ वाडों में जाकर भर्ती मरीजों को फल व मिठाई बांट कर सरदार पटेल की जयंती की बधाई दी।
इससे पूर्व विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम मे प्रभारी डीएम अमृतपाल कौर ने कहा कि भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिनकी सूझबूझ से देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत देश का निर्माण किया गया। उनका यह योगदान सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान सभी ने शपथ भी ली।
वहीं जिला कलेक्टरेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम व एडीएम स्वप्निल यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखण्ड भारत के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए सभी को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव, कर्वी कोतवाली प्रभारी श्याम प्रताप पटेल, वाचक पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
चित्रकूट जनपद में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 150वीं जयंती
Leave a Comment
Leave a Comment



