चित्रकूट।मंदाकिनी-पैलेस कर्वी में जनसत्तादल सुप्रीमो महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ’राजा भइया’ का 56वां जन्मदिन बडे ही धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष कुनाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ राजा भईया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकूट जिला पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, क्षत्रिय आयुष सिंह, शांतनु सिंह, विवेक सिंह, केशव शुक्ला, कपिल चतुर्वेदी, अमित शुक्ला, अजय पटेल, नंदू पटेल,शिवम सिंह, वैभव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रह।सभी लोगों ने महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ’राजा भइया’ जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन तथा निरंतर यश प्राप्ति के लिए प्रभु कामतानाथ जी से मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।



