Ad imageAd image

सीडीओ अमृतपाल कौर ने ली पोषण समिति की समीक्षा बैठक  

admin
2 Min Read


चित्रकूट: मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ ने महिलाओं व बच्चों के पोषण से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा कर सम्बन्धितों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को नैफंड के माध्यम से माह जुलाई 2025 के पोषाहार की आपूर्ति सितम्बर 2025 में की गई है। जनपद में लगभग 292 आंगनवाडी केन्द्रो में सैम बच्चों की सख्या शून्य होने एवं 239 आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की वृद्धि निगरनी के लिए वजन मशीनो की उपलब्धता न होने के संबन्ध में सीडीओ ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधीक्षको को निर्देशित किया। कहा कि दैनिक रूप से सैम बच्चों का चिन्हांकन करें तथा पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वजन मशीनों क्रय कराते हुए सूचना प्रस्तुत करे। आंगनवाडी केन्द्र निर्माण की समीक्षा में पाया कि कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अभी तक कुल लक्षित 65 आंगनवाडी केन्द्रों के सापेक्ष मात्र 36 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण पूर्ण कराया गया है। जिस पर सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया कि आगामी 31 अक्टूबर तक निर्माण पूरा करने के लिए लिखित रूप से सूचना प्रस्तुत करे।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में स्वच्छता का महत्व‘‘ विषय पर पोषण पाठशाला का आयोजन नौ अक्टूबर गुरुवार को पूर्वाह्न 11ः00 से अपरान्ह 1ः30 बजे के मध्य एन.आई.सी. के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं वेबकास्ट के लाइव प्रसारण के द्वारा किया जायेगा। जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छता के महत्व, उसके स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रभाव तथा माताओं और बच्चों के समग्र विकास में उसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को बताया जाएगा कि व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन एवं पेयजल की स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से रोगों की रोकथाम और पोषण स्थिति में कैसे सुधार होता है।

Share This Article
Leave a Comment