Ad imageAd image

चित्रकूट में एक दिन की डीएम,सीडीओ और सीएमओ बन छात्राएं हुई आत्मविश्वास से लबरेज

admin
3 Min Read


-मिशन शक्ति बन रही महिलाओं-छात्राओं के लिए वरदान-सीडीओ अमृतपाल कौर
चित्रकूट।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के शुरु किए गए मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का पद सौंपा गया। मिशन शक्ति की अनोखी और प्रेरणादायक पहल के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रश्मि सिंह को एक दिन के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मानसी को सीडीओ का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मऊ की छात्रा अंजलि को एक दिन का सीएमओ बनाया गया।
बुधवार को चित्रकूट की मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर ने बताया कि उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के तहत आज उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के सभी जिला स्तरीय कार्यालयों में छात्राओं को अधिकारी पद का दायित्व सौंपा गया। बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी की छात्रा रश्मि सिंह को एक दिन का डीएम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चकौध की छात्रा मानसी को सीडीओ और कस्तूरबा विद्यालय मऊ की छात्रा अंजलि को एक दिन का सीएमओ बनाया गया उन्होंने बताया कि डीएम और सीडीओ की कुर्सी संभालते ही छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यों को समझने के साथ साथ जनता की शिकायतों का भी निस्तारण किया। सीडीओ ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और बेटियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियों को समझने और निभाने के लिए प्रेरित होंगी। वहीं चित्रकूट के सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार छात्राओं को सशक्त बनाने की दिशा ऐतिहासिक कार्य कर रही है। वहीं एक दिन की डीएम बनी रश्मि सिंह, सीडीओ बनी मानसी और सीएमओ बनी अंजली बनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहीं है। उन्होने सरकार की मिशन शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि आज एक दिन का अधिकारी बनकर उनका मन बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित है। हम अधिकारी बन कर देश और समाज की सेवा करेंगी।

Share This Article
Leave a Comment