दुर्गा महा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य पर 30 सितम्बर को बंद रहेंगे चित्रकूट के एक से 8 तक के समस्त विद्यालय- बीएसए बीके शर्मा
चित्रकूट। जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देशों के अनुपालन में 30 सितंबर को दुर्गा महा अष्टमी पर्व को दृष्टिगत जनपद चित्रकूट में बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों (परिषदीय,राजकीय,सहायता प्राप्त, असहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त में दिनांक 30 सितंबर का अवकाश घोषित किया जाता है। जिसमें उपरोक्त समस्त विद्यालय बंद रहेंगे। बीएसए श्री शर्मा ने सभी विद्यालयों से उक्त निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।



