Ad imageAd image

पारदर्शिता पूर्वक हो जिले में खाद का वितरण-एडीएम उमेश चंद्र निगम

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 219.50977;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;


-एडीएम ने खाद बिक्री केंद्रों का किया निरीक्षण
चित्रकूट: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम ने बुधवार को एग्री जंक्शन केंद्र शिवरामपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने उर्वरक केन्द्र प्रभारी को पारदर्शिता पूर्व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एग्री जंक्शन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एडीएम को केन्द्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 20 सितंबर को 10 मीट्रिक टन (200 बोरी) इफको डी.ए.पी. की आपूर्ति प्राप्त हुई है। निरीक्षण के समय वितरण रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि 100 कृषकों को 200 बोरी डी.ए.पी. उर्वरक का वितरण किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित कृषकों से दूरभाष पर वार्ता की। जिस पर कृषकों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य 1350.00 रुपये पर ही डी.ए.पी. उर्वरक क्रय किया है। एडीएम ने केंद्र में डी.ए.पी. उर्वरक वितरण में कोई भी अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं पाई। साथ ही उपकेन्द्र पर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के मूल्य के रेट सूची भी लिखी पाई गई। एडीएम ने उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि कृषकों के आधार कार्ड पर पुष्टि करते हुए खतौनी खसरा की छाया प्रति केन्द्र उनकी जोतबही के आधार पर डी.ए.पी. उर्वरक वितरण किया जाए तथा कृषकों को रसीद अनिवार्य रूप से जारी की जाय। इस मौके पर उप निदेशक कृषि राजकुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment