-अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
-सीडीओ अमृतपाल कौर ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
चित्रकूट। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति द्वारा सदर ब्लाक के विनायकपुर सिद्धपुर स्थित वृद्धजन आश्रम में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने के औचित्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धाश्रम में कैंप लगाकर वृद्धजनों का चिकित्सीय परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य व मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी को निर्देश दिए। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम में निवासरत सभी वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वृद्ध मोती लाल द्वारा हारमोनियम के साथ सस्वर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्रशिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष उमा दत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।
बुजुर्गों का सम्मान भविष्य का निवेश है-पंकज अग्रवाल
Leave a Comment
Leave a Comment



