चित्रकूट: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में दो दिवसीय ‘‘नवाचार महोत्सव 2025‘‘ का समापन किया गया। जिसमें जनपद के बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों एवं डायट के प्रवक्ताओं के नवाचारों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रदर्शन कराया गया तथा सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का अभिलेखीकरण कर उनकी पुस्तिका एवं डिजिटल डायरी तैयार की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट बीके शर्मा एवं रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय से आए निर्णायक समिति के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ निहार रंजन मिश्र तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नीतू तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डायट प्राचार्य ने नवाचार महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी प्रतिभागी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का चयन चार स्तरों प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर, माध्यमिक स्तर और डायट स्तर पर किया गया।
जिसमें प्राथमिक स्तर पर मयंक पटेरिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पांडेय पुरवा अशोह को प्रथम स्थान, रामनारायण पाण्डेय सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बगलई को द्वितीय स्थान और मोनिका सहायक अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय गजटा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर पर गिरीश कुमार मिश्र सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा को प्रथम स्थान, शहनाज बानो सहायक अध्यापिका उच्च प्राथमिक विद्यालय भौरी को द्वितीय स्थान व अरुण कुमार श्रीवास्तव सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय दुबारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। माध्यमिक स्तर पर रश्मि श्रीवास्तव सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल भरतकूप को प्रथम स्थान, नेहा सिंह सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल भरतकूप को द्वितीय स्थान व उपासना गुप्ता सहायक अध्यापिका राजकीय इण्टर कॉलिज मानिकपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा डायट स्तर पर हेम सिंह प्रवक्ता डायट चित्रकूट को प्रथम स्थान, धर्मेंद्र सिंह प्रवक्ता केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा राजापुर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रत्येक स्तर से एक सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को (कुल 4 नवाचारो) को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान डी.एल.एड. बैच-24 की प्रशिक्षु शिवानी, शशि, पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। साथ ही डी.एल.एड. बैच-24 की प्रशिक्षु लक्ष्मी, अनामिका के स्वागत गीत, प्राञ्जलि, पारुल, महाश्वेता, पूर्णिमा, जया के श्यामपट्ट लेखन तथा प्रज्ञा, निशा, संध्या, लक्ष्मी, श्वेता, शशि, रिया, अभिलाषा, शिवानी, अर्पणा, सृष्टि, प्राजंलि के द्वारा रचित रंगोली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह, नीलम यादव सहित समस्त डायट प्रवक्ता, डीएलएड बैच-2024 के प्रशिक्षु शिवपूजन, शिवसागर, अभिषेक, आदर्श, महेंद्र, जितेंद्र आदि ने सहयोग प्रदान किया।
माध्यमिक शिक्षकों एवं डॉयट प्रवक्ताओं के नवाचारों के श्रेष्ठ अभ्यासों का कराया गया प्रदर्शन
Leave a Comment
Leave a Comment



