Ad imageAd image

इनामी  दंगल में पहलवानों के दिखाए दांव-पेच, दर्शकों ने की तालियों की बौछार

admin
2 Min Read


-अगरहुँडा गांव में हुआ विराट इनामी दंगल का आयोजन

चित्रकूट। जिले के अगरहुँडा गांव में विराट इनामी दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री/पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मऊ-मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली महाराज एवं डीडीसी अर्जुन सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
  पहलवानों का परिचय कर अतिथियों ने दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन विधा है। पहले कुश्ती ही लोगों के मनोरंजन का मुख्य साधन रही है। आज इस विलुप्त हो रहीं प्राचीन विधा को मोदी-योगी सरकार प्रोत्साहन देने का काम कर रहे है। वहीं विशिष्ट अतिथि रहे मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि कुश्ती  कला व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ व निरोग बनाता है।पहलवानों का उत्साह बढा इस प्राचीन कला को संजीवनी देने की जरूरत है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बघेल ने कहा कि दंगलों  के आयोजन से स्थानीय पहलवानों का उत्साह बढ रहा है। उन्होने क्षेत्र के पहलवानों का आहवान करते हुए कहा कि देश और विदेश में चित्रकूट का नाम गौरवान्वित करने वाले पहलवानों को उनके द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
 कार्यक्रम में अगरहुडा प्रधान प्रदीप सिंह गोपाल जी,जिला पंचायत सदस्य/प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल मिंटू सिंह,ठाकुर रितुराज सिंह, संदीप सिंह, युवराज सिंह, केशव विष्णु पंडित, अरुण मिश्रा, अजय पटेल, आलोक पटेल, उमेश पांडे, रामलाल पाल सहित हजारों की संख्या में लोगों का रहना हुआ। जिला पंचायत चित्रकूट अर्जुन सिंह बघेल द्वारा विजेता पहलवानों को 11000-11000 हजार रुपये का इनाम दिया गया। इस दौरान लोगों के अंदर भारी उत्साह देखने को मिला।

Share This Article
Leave a Comment