Ad imageAd image

भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार में होती है वृद्धि-सुशील कुमार सिंह

admin
2 Min Read


-चौधरी रामहित आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
-संस्थान के निदेशक सुशील कुमार सिंह ने किया पूजन
-संस्थान के प्रयोगशालाओं में मशीनों, उपकरणों की हुई पूजा
चित्रकूट। चौधरी रामहित आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रगोली में आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर हवन पूजन और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
   इस मौके पर संस्थान के निदेशक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माणकर्ता हैं, इसलिए तकनीकी संस्थाओं में प्रतिवर्ष जयंती के उपलक्ष्य पर उपकरणों का पूजन आदि के कार्यक्रम किए जाते हैं। यह कार्यक्रम उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान कर्मशाला और प्रयोगशाला में उपकरणों की साफ सफाई एवं सजावट की जाती है। बताया कि शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि विश्वकर्मा जयंती पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। धन-धान्य और सुख-समृद्धि के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है। इस दिन उद्योगों, फैक्ट्रियों और मशीनों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विश्वकर्मा पूजा करने से खूब तरक्की होती है और कारोबार में मुनाफा होता है।
कार्यक्रम में भगवानदीन सिंह पटेल महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह, निपुण प्रताप, रजनीश सिंह, चौधरी रामहित आई टी आई के कार्यवाहक प्राचार्य अखिलेश सिंह पटेल, राहुल सिंह, धर्मेंद्र सिंह,पारुल यादव, मनीष गुप्ता, बद्री प्रसाद सिंह, पूनम सिंह समेत कॉलेज के सभी शिक्षक,कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment