चित्रकूट। जिले की सदर तहसील के अन्तर्गत ग्राम छेछरिहा बुजुर्ग में इतिहासकार,शिक्षक डॉ०संग्राम सिंह के पुत्र स्मृतिशेष सूर्यांश सिंह ने जन्म दिवस की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश यादव उपनिबंधक चित्रकूट, अति विशिष्ट अतिथि चन्द्रभान सिंह, उपजिलाधिकारी,बासी सिद्धार्थनगर, विशिष्ट अतिथि मिथलेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर, विशिष्ट अतिथि मीरा भारती,सदस्य जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि श्री धीरेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह महाविद्यालय बछरन प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों में डॉ० बद्री विशाल सिंह, इमर्जेंसी मेडिकल ऑफिसर, डॉ प्रभात मिश्रा, डॉ० कमल सिंह, डॉ० अमितेश सिंह, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ०
मोहसिन सहित चिकित्सक व फार्मासिस्ट मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिविर में छेछरिहा बुजुर्ग,छेछरिहा खुर्द, बालापुर, आनंदपुर, अमरपुर,भाभा,ब्यूर आदि गांवों के 265 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपना पंजीकरण कराया और चिकित्सकों से दवाएं व परामर्श लिया। अधिकतर चिकित्सक प्रयागराज के विभिन्न अस्पतालों से आये थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे उपनिबंधक राजेश कुमार ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक पुनीत व पावन कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव का स्वास्थ्य व शिक्षा से अटूट सम्बन्ध है। स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए।अति विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सीबी सिंह ने कहा कि मैं स्वयं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझा हूं और डटकर मुकाबला करने बाद आज स्वस्थ होकर आपके बीच हूं। उन्होने कहा कि तम्बाकू, धूम्रपान व नशे से बचने से इस पुनीत अवसर पर संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मीरा भारती ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सचमुच मानव सेवा का हिस्सा है। डॉ बद्री विशाल ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। सूर्यांश सिंह की स्मृति में आयोजित निःशुल्क शिविर में लोगों की मदद से आत्म संतुष्टि का भाव जागृत होता है। डॉ कमल सिंह ने प्रत्येक वर्ष ऐसा शिविर आयोजित करने की बात कही। धीरेन्द्र सिंह ने हर गांवों में नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम में जन्मदिन की स्मृति में बच्चे और बच्चियों को कॉपी,पेन और पेंसिल वितरित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्राम वासियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन इतिहासकार,शिक्षक व यूटा के जिला अध्यक्ष डॉ संग्राम सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधीर सिंह, धीरेन्द्र सिंह,मोहित पटेल,संजय पटेल,हरिओम, जितेंद्र सिंह,अवनीश कुमार,दिनेश कुमार आर्टिस्ट,प्रद्युम्न कुमार,चुनकावन सहित सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा।
छेछरिहा बुजुर्ग में सूर्यांश सिंह की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
Leave a Comment
Leave a Comment



