Ad imageAd image

प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए बने कठोर कानून-दिव्य जीवन दास महाराज

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 206.81015;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 41;


-विदेशी फंड से गरीब हिन्दुओं का कराया जा रहा धर्म परिवर्तन-राम हृदय दास महाराज
-चित्रकूट संत समिति की बैठक में संतों ने जताई चिंता
चित्रकूट।भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के रामायणी कुटी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संत समिति की बैठक में देश में गरीब हिंदुओं के प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर नाराजगी जताते हुए संतो ने सर्वोच्च न्यायालय से धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है।
रामायणी कुटी चित्रकूट के महंत रामहृदय दास महाराज ने कहा कि देश में प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर कराए जा रहे गरीब और आदिवासियों के धर्मांतरण से दिनों दिन हिन्दुओं की संख्या घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का अवैध धर्मांतरण गंभीर चिंता का विषय है।
 दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्य जीवन दास जी महाराज ने कहा कि  धर्म स्वातंत्र्य कानून हिंदू समाज ही नहीं भारतीयता का भी रक्षक है।भारत में अनेकों विविधताएं है। हजार वर्षों से अलग-अलग पथ परंपराएं एवं संप्रदायों  को अपनी अपनी आस्था एवं पूजा पद्धति के साथ जीवन जीने की स्वतंत्रता का अधिकार है । लेकिन इसी स्वतंत्रता की आड़ में धर्मांतरण के रूप में देश के सामने एक बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बलपूर्वक, प्रलोभन और छल से किया गया धर्मांतरण व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है।इससे समाज व राष्ट्र की संस्कृति अस्मिता पर बहुत बड़ा आघात किया जा रहा है। ईसाई और इस्लाम धर्म के लोग धन, छल लोभ के द्वारा हिंदू आदिवासी और जंगलों में  रहने वाले निर्धन बस्तियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने देश के सर्वोच्च न्यायालय से धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है।
इस मौके पर  विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, जिला मंत्री नीरज केसरवानी, जिला गौ रक्षा प्रमुख सोनू मोदी, जिला समरसता प्रमुख अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment