Ad imageAd image

भारतीय ज्ञान परंपरा और पर्यावरण संगोष्ठी ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 26 सितंबर से

admin
2 Min Read


-पद्मश्री महेश शर्मा करेंगे उद्घाटन
मुख्य वक्ता होंगे अभय महाजन
-कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा करेंगे अध्यक्षता

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सतत पर्यावरण विकास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उदघाटन 26 सितंबर को पद्मश्री महेश शर्मा करेंगे। दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन  मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा करेंगे। उदघाटन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री बाबू लाल दाहिया , दविंद्र मोरे अध्यक्ष मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग, श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग, वाटर वुमन शिप्रा पाठक , प्रो  देवेंद्र सूरा ट्री मैन , नीलेश भाई सोलंकी, डॉ अनिल कुमार मौजूद रहेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ उमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि 26 और 27 तारीख को होने वाली यह राष्ट्रीय संगोष्ठी हाई ब्रीड मॉड में होंगी। संगोष्ठी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले स्वयं और संगोष्ठी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल न होने वाले ऑन लाइन   देख सुन सकेंगे। इस अवसर पर देश के जाने माने विषय विशेषज्ञ, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, जमीनी स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत पर्यावरण विकास कार्य में व्याहारिक रूप से लगे लोग अपने व्याख्यान और कार्य अनुभव साझा करेंगे। ग्रामोदय कैंपस में इस आयोजन की तैयारी चल रही है। डॉ उमेश ने बताया सी एम सी एल डी पी सभागार में 26 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय शिक्षा के नवाचार, भारतीय संस्कृति की पेंटिंग, खाद्य प्रौद्योगिकी से तैयार उत्पाद, परंपरागत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा क्रिएट पोस्टर प्रजेंटेशन होगा।

Share This Article
Leave a Comment