Ad imageAd image

शिक्षा ग्रहण करके ही महिलाएं समाज में बनेंगी सशक्त- अनुराग शर्मा

admin
3 Min Read

  • महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन
    चित्रकूट। विकास पथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में “महिला सशक्तिकरण: समानता,शिक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर, शिक्षित नारी सशक्त समाज की आधारशिला” विषयक  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने नवरात्र के पहले दिन बालिकाओं को पाठ्य सामग्री बांटकर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद संस्था के प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभाकर सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि “नारी शक्ति ही समाज की वास्तविक शक्ति है। यदि हम समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान देना होगा। शिक्षित नारी ही परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला है।”
    मुख्य अतिथि एल.डी.एम.  अनुराग शर्मा ने बैंक की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को केवल अवसर ही नहीं बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में समान भागीदारी भी मिलनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता की दिशा में पहल करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
    विशिष्ट अतिथि समाज सेवी सभासद शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के बिना सशक्तिकरण अधूरा है, शिक्षा से ही महिलाएं सशक्त होंगी, समाज के लोग महिलाओं बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दें। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी बहनों और बेटियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएं।विशिष्ट अतिथि वित्तीय सलाहकार राम जनार्दन  सिंह पुजारी अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “विद्यालय तभी प्रगति करेगा जब यहाँ पढ़ने वाली बेटियाँ आत्मनिर्भर और शिक्षित बनेंगी। यह संस्था हमेशा महिला शिक्षा और उनके अधिकारों के पक्ष में खड़ी रहेगी।” इस अवसर पर छात्र छात्राओं को एलडीएम अनुराग शर्मा द्वारा शिक्षण सामग्री और विकास पथ सेवा संस्थान द्वारा फ्रूट जूस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लवलेश सिंह सहित समस्त शिक्षक व  बच्चे उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment