Ad imageAd image

राम कृपा चिकित्सालय में हुआ नि:शुल्क ब्लड शुगर परीक्षण शिविर का आयोजन

admin
1 Min Read


-समाजसेवी रमेश चंद्र पांडेय की स्मृति में हुआ आयोजन

चित्रकूट। जिले के रानीपुर भट्ट स्थित रामकृपा चिकित्सालय में समाजसेवी पंडित रमेष चंद्र पांडेय की स्मृति में निशुल्क शुगर परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। षिविर में 150 से अधिक मरीजों को परीक्षण के बाद दवाएं वितरित की गई।
शिविर के आयोजक  राम कृपा चिकित्सालय के निदेशक डा0 रचित पांडे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्पताल के संस्थापक समाजसेवी पंडित रमेश चंद्र पांडेय की स्मृति में राम कृपा चिकित्सालय में एक दिवसीय शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एचआईवी समेत अनेक रोगों की जांच निशुल्क की गई। साथ ही षुगर ग्रस्त मरीजों से नियमित जांच कराकर सही ढंग से दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई। शिविर में रामऔतार मिश्रा,गणेष प्रसाद,राम गोपाल,रोषनी,नाजियां,हीरामनी,खुषी,रीतू,मिथलेष कुमार आदि 150 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण करा षिविर का लाभ लिया। साथ ही राम कृपा चिकित्सालय के निदेशक डा0 रचित पांडे के प्रयासों की जमकर सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment