Ad imageAd image

नारी सुरक्षा-स्वावलंबन  के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को डीएम-एसपी ने किया सम्मानित

admin
3 Min Read

– थाना भरतकूप में हुआ कार्यक्रम का आयोजन 

चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत थाना भरतकूप में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि बेटियों को अवश्य पढ़ाए, पढ़ाई ही महत्वपूर्ण है। कहा कि सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह ग्रुप से अवश्य जुड़े तथा स्वयं को सशक्त करें। इस दौरान डीएम ने महिलाओं व बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस 102, सामान्य एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 व साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करने की सलाह दी। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में विश्वास जागृत किया जा रहा है। बताया कि बेटी के जन्म से स्नातक तक उसकी पढ़ाई-लिखाई की शिक्षा की व्यवस्था सरकार कर रही है। साथ ही शादी के लिए सरकार शादी अनुदान योजना भी चला रही है। कहा कि महिलाएं व बालिकाएं दमदारी के साथ अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर काम करें। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर पहाड़ी थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी, मऊ निवासी कुशल वक्ता पल्लवी, रूबी गौतम, निधि सेंगर, पहाड़ी निवासी सिया रानी, अर्चना, पूनम, प्रियंका पाल शाल व बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पुलिस क्षेत्राधिकार नगर अरविंद कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता,महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर,मीनू सिंह, विधिक अधिकारी मित्र मुन्नालाल विश्वकर्मा, साकेत सैनी, प्रभारी निरीक्षक भारत को मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment