Ad imageAd image

विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए अधीक्षण अभियंता से मिले सदर विधायक अनिल प्रधान

admin
1 Min Read


*विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए अधीक्षण विद्युत से मिले सदर विधायक अनिल प्रधान*

*– चिल्ली मल पंप कैनाल के सुचारू रूप से न चलने पर विधायक ने जताई नाराजगी*

चित्रकूट। जिले के सदर विधायक अनिल प्रधान ने चिल्लीमल पम्प कैनाल से पानी  टेल तक न पहुंचने और तिरहार में किसानों की फसल सूखने की स्थिति पैदा होने पर नाराजगी जताते हुए अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रखंड प्रथम से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की।
इसके साथ ही सदर विधायक श्री प्रधान ने विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए अधीक्षण अभियंता आर के यादव से मुलाकात कर न पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने के कारण नहर नहीं चल पा रही है, अधिशाषी अभियंता सिंचाई को साथ लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत चित्रकूट धाम से मुलाक़ात की और उक्त विषयक एवं पूरे जनपद चित्रकूट में अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बदलने में अधिक समय लगने आदि विभिन्न विद्युत सम्बन्धित समस्याओ के पत्र सौंपा, जल्द समाधान न होने पर होगा जनआंदोलन, चिल्लीमल पम्प कैनाल भी पूरी क्षमता से चालू न होने पर करेंगे आंदोलन की चेतावनी दी।

Share This Article
Leave a Comment