Ad imageAd image

चित्रकूट के डीएम शिवशरणप्पा जीएन समेत यूपी के चार जिलाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 236.61629;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;


चित्रकूट के डीएम शिवशरणप्पा जीएन समेत यूपी के चार जिलाधिकारियों को मिलेगा सम्मान

– जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान

(रतन पटेल)
चित्रकूट।वॉटर मैनेजमेंट का बेस्ट मॉडल बनकर उत्तर प्रदेश के जल संरक्षण का उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यूपी के चित्रकूट समेत जालौन, मिर्जापुर, वाराणसी के जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जिसमें जालौन को 2 करोड़, मिर्जापुर और वाराणसी को 2 करोड़ और चित्रकूट को 1 करोड़ का सम्मान मिलेगा, जो ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देता है। यह सम्मान राष्ट्रीय जल पुरस्कार का हिस्सा है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में दूसरा स्थान भी मिला है।
सम्मान पाने वाले जिले और उनके कारण
जालौन:
नून नदी के पुनरोत्थान और भूमिगत जल संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जालौन को ₹2 करोड़ का सम्मान मिलेगा।
मिर्जापुर:
मिर्जापुर को भी ₹2 करोड़ का सम्मान प्राप्त होगा।
वाराणसी:
वाराणसी भी ₹2 करोड़ की सम्मान राशि प्राप्त करेगा।
चित्रकूट:
चित्रकूट को जल संरक्षण में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 1 करोड़ का पुरस्कार मिलेगा।
पुरस्कार का उद्देश्य:
इस पुरस्कार का उद्देश्य जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले जिलों को प्रोत्साहित करना है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री के ‘कैच द रेन’ अभियान के अनुरूप उन जिलों को दिया जाता है जो जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, जैसे कि नदियों का पुनरुद्धार और भूमिगत जल का संचयन।
उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय जल पुरस्कार में योगदान:
उत्तर प्रदेश को जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचाने और जल संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 में सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।

Share This Article
Leave a Comment