Ad imageAd image

चित्रकूट बस स्टेशन: स्वास्थ्य शिविर में हुआ 200 रोडवेज कर्मचारियों का परीक्षण

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0018,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 257.06067;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;

  • दो सैकड़ा से अधिक रोडवेज कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
  • सीएमओ डॉ भूपेश दिवेदी व एआरएम राकेश कुमार पांडेय ने किया शिविर का शुभारम्भ
    चित्रकूट,23 दिसम्बर (हि.स.)।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से चित्रकूट रोडवेज बस स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रोडवेज बसों में कार्यरत चालक,परिचालक और सहयोगी स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कर्मचारियों की नेत्र जांच, सामान्य रक्त परीक्षण, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर जांच, एचआईवी परामर्श एवं जांच सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग, एसटीआई, सिफलिस, हेपेटाइटिस की जांच एवं परामर्श सेवाएं निःशुल्क दी गईं। शिविर का उ‌द्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश दिवेदी , रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों ने जांच कर करीब दो सौ रोडवेज कर्मचारियों को दवा वितरित की।इस मौके पर सीएमओ डॉ भूपेश दिवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश पर रोडवेज बस स्टेशन चित्रकूट में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य न केवल कर्मचारियों की सेहत की निगरानी करना है, बल्कि सड़क पर यात्रियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है। वहीं रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रोडवेज के चालक और परिचालक के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जा रहा है।
    इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ बिलाल,परिवहन निगम के प्रेम लाल सिंह, सुनील कुमार, पंकज पटेल, दुखी राम , नागेंद्र कुमार, सुमेर सिंह, पंकज दीक्षित, रेवती वर्मा, रुचि, दिनेश निगम आदि सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment