-संसदीय क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का भी पूर्व सांसद ने किया अनुरोध
-चित्रकूट आने का सीएम योगी से किया अनुरोध
-वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर भी साथ में रहे मौजूद
(रतन पटेल प्रधान संपादक )
चित्रकूट। बुंदेलखंड के कद्दावर राजनेता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बांदा – चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कर संसदीय क्षेत्र में हो रहे पर्यटन विकास के कार्यो पर चर्चा की। पूर्व सांसद ने सीएम योगी से राम वन मार्ग का कार्य एवं चित्रकूट में बाईपास का काम जल्द से जल्द कराये जाने का अनुरोध किया। साथ ही प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में होने जा रहे ऐतिहासिक भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए अग्रिम बधाई दी।
सोमवार को बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद श्री पटेल ने वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर के साथ लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे पर्यटन विकास के कार्यो पर चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की तपोभूमि के चहुमुखी विकास के लिए सीएम का आभार जताया। पूर्व सांसद श्री पटेल ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश की कमान सीएम योगी के हाथो में आयीं है,तब से समूचे उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। हमेशा उपेक्षा का शिकार रहे बुंदेलखंड का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने के बाद से भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट के पर्यटन विकास को नई उड़ान मिली है। पूर्व सांसद श्री पटेल ने सीएम योगी से राम वन गमन मार्ग के साथ-साथ चित्रकूट के बाईपास का कार्य जल्द से जल्द कराये जाने की मांग की।इसके अलावा उन्होंने बांदा के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग,चित्रकूट के मडफा के पंचमुखी शिव मंदिर का सुंदरीकरण कराने के साथ संसदीय क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। इसके साथ ही चित्रकूट में होने वाले दीपावली मेले को प्रांतीयकृत मेला घोषित कर पांच दिनों में आने वाले करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के सापेक्ष बेहतर इंतजाम कराये जाने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने सीएम योगी को चित्रकूट आने के लिए आमंत्रित किया। जिसको सीएम ने स्वीकार करते हुए जल्द चित्रकूट आने का भरोसा दिलाया।



