वसूली में यूपी में टॉप 8 पर रहे जिला सहकारी बैंक बांदा – चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल को सीएम योगी ने दी बधाई
– सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पंकज अग्रवाल ने की चित्रकूट के विकास पर चर्चा
चित्रकूट।जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने सोमवार को लखनऊ पहुंच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में चल रहे पर्यटन विकास के कार्यों पर चर्चा की ।साथ ही तुलसी जन्मभूमि राजापुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई पहल के लिए बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के वसूली के मामले में 40 वें स्थान से यूपी के टॉप 8 में सम्मिलित होने पर चेयरमैन पंकज अग्रवाल को बधाई दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेट कर लौटे जिला सहकारी बैंक बांदा चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने बताया कि सीएम योगी प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट के चहुमुखी विकास को लेकर संकल्पित है।बताया कि तुलसी जन्मभूमि राजापुर को पर्यटन विकास से जोड़ने के लिए सीएम योगी का चित्रकूट की जनता की ओर से आभार जताया गया।इसके अलावा जिला सहकारी बैंक की प्रगति पर भी सीएम योगी जी ने चर्चा की। जिस पर चेयरमैन श्री अग्रवाल ने बताया कि बैंक लगातार फायदे में है। वसूली के क्षेत्र में पहले जहां यूपी में 40 नंबर में आज पूरे प्रदेश में 8 वें नंबर में है। श्री अग्रवाल ने सीएम को बताया कि बैंक के फायदे को देखते हुए सभी 113 कर्मचारियों को दशहरा और दीपावली का बोनस भी दिया गया है। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेयरमैन पंकज अग्रवाल के कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।
सीएम योगी से मुलाकात के दौरान बांदा चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल के साथ जिला सहकारी बैंक लि. बाँदा के डायरेक्टर राजेश सिंह भी मौजूद रहे ।



