Ad imageAd image

कन्या जन्मोत्सव मना कर दिया गया समानता का संदेश

admin
2 Min Read


चित्रकूट: मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देशानुसार मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर प्रिया माथुर ने कन्या जन्मोत्सव मनाने के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि कन्या शिशु के जन्म पर भी परिवार एवं समाज में हर्ष की अनुभूति होनी चाहिए, क्योंकि जितना महत्व परिवार में बेटे का है, उतना ही महत्व बेटी का भी है। कहा कि सभी सबका समान भाव से पालन पोषण करें। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा बेबी किट का वितरण किया गया। साथ ही फल आदि का भी वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी भास्कर ने कहा कि बेटी एवं बेटे के जन्म को समान रूप से प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार करना चाहिए। बेटियां परिवार की नींव होती है। अतः बेटियों को बेटों से कमतर नहीं आंकना चाहिए, ये पुरानी सोच है। आज के युग में अगर बेटी स्वस्थ रहेगी एवं अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगी, तो वह परिवार का नाम रोशन करेंगी एवं परिवार की नींव मजबूत होगी। साथ ही एक स्वस्थ समाज का भी निर्माण होगा। इस मौके पर वन स्टाप सेन्टर काउंसिलर  अर्चना साहू, जेन्डर स्पेशलिस्ट अरविन्द कुमार, बाल रोड विशेषज्ञ डॉ वागीश श्रीवास्तव, पैथोलॉजिस्ट डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इरा दुबे, स्टाफ नर्स गीता कुमारी, ऊषा गोस्वामी, शिवम, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment