Ad imageAd image

संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

admin
3 Min Read


चित्रकूट।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों ने नगर क्षेत्र के सीतापुर एवं मानिकपुर के भौंरी में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में एक साथ कदमताल के साथ पथ संचलन किया।
सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में पोद्दार इण्टर कॉलिज परिसर से पथ संचलन की शुरुआत की गई, जो बस्ती के मुख्य मार्गों से होकर अपने गंतव्य स्थान पर समाप्त हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन एवं उत्साह के साथ बस्ती में कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। विभाग सह संपर्क प्रमुख कमलाकांत ने संघ के सौ वर्ष पूरे होने के महत्व को बताते हुए डॉक्टर हेडगेवार के हिंदुओं को संगठित करने के विचार पर जोर दिया। कहा कि संघ का उद्देश्य मां भारती की सेवा, राष्ट्रीय एकता एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन को समर्पित है। स्वयंसेवकों ने भारत माता, संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार, गुरु गोलवलकर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किए एवं ‘भारत माता की जय‘ के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। पथ संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, एकता, सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है। सभी स्वयंसेवकों द्वारा सेवा की भावना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस मौके पर नगर संघचालक आदर्श, जिला प्रचारक लोकेंद्र, नगर कार्यवाह विजय किशोर, नगर प्रचारक रमाकांत, जिला कार्यवाह अतुल, नगर प्रचार प्रमुख अमन आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार भौंरी में आयोजित कार्यक्रम में कृषक इंटर कॉलेज से शुरु हुआ पथ संचलन क्षेत्र के रामलीला मैदान, पयासी कुटिया आदि मांगों से निकाला गया। जिसमें 290 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ प्रतिभाग किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ऋतुराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष की यात्रा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाला, राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करना है, जिस दिशा में संघ सौ वर्ष से कार्य कर रहा है। इस मौके पर रैपुरा थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला, कांस्टेबल शिवम मिश्रा, जिला संघचालक रामाधार, जिला कार्यवाह अतुल प्रताप, जिला प्रचारक लोकेंद्र, खण्ड प्रचारक रुद्र, विभाग शारीरिक प्रमुख महेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख श्याम सुंदर मिश्रा, जिला सद्भाव प्रमुख सिद्धार्थ, आशीष, कर्वी नगर कार्यवाह विजय किशोर, खंड कार्यवाह अखिलेश प्रताप, मंडल  कार्यवाह ओम प्रकाश करवरिया, जय प्रकाश करवरिया, कृष्ण कुमार द्विवेदी, बद्री विशाल त्रिपाठी, हरिमोहन त्रिपाठी, अजय तिवारी, नीरज त्रिपाठी, धीरेंद्र पयासी, अंकित शुक्ला, नीलेश मिश्र, शशिकांत शुक्ला, शनि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment