Ad imageAd image

आज दिया जाएगा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण- एडीएम उमेश चंद्र निगम

admin
2 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 0);aec_lux: 219.50977;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;


चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चन्द्र निगम ने बताया कि 12 सितम्बर शुक्रवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली से संबंधित विषय पर जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बताया कि तहसीलदार कर्वी चंद्रकांत तिवारी, तहसीलदार राजापुर भारत प्रताप सिंह, नायाब तहसीलदार कर्वी मंगल यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्रकूट अतुल दत्त तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाडी राजेश कुमार गुप्ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 236 चित्रकूट के तथा तहसीलदार मऊ राम सुधार, तहसीलदार मानिकपुर दयाशंकर वर्मा, नायाब तहसीलदार मऊ हिमांशु द्विवेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्ण दत्त पाण्डेय व खण्ड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथिलेश कुमार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 237 मानिकपुर के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों को निर्वाचक नामावली से संबंधित विषय पर आगामी पुनरीक्षण के दृष्टिगत जनपद स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें निर्वाचक नामावलियों से सम्बन्धित विधिक प्रावधानों, बीएलओ ऐप, ईआरओ नेट/आईटी की विविध गतिविधियों, उनके दायित्व एवं कर्तव्यों इत्यादि के बारे मे अवगत कराया जाएगा तथा प्रशिक्षण के बाद सम्बन्धित प्रतिभागियों की मूल्यांकन परीक्षा भी करायी जाएगी। बताया कि प्रशिक्षण सत्रों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसी क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 236 चित्रकूट के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उप जिलाधिकारी कर्वी द्वारा सभी अधिकारियों को 12 सितंबर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। एडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण में समय से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।

Share This Article
Leave a Comment