Ad imageAd image

डीएम और एसपी ने राजापुर पहुंच लिया तुलसी जयंती की तैयारियों का जायजा

admin
2 Min Read

डीएम और एसपी ने राजापुर पहुंच लिया तुलसी जयंती की तैयारियों का जायजा
चित्रकूट।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को राजापुर पहुंचकर तुलसीदास जी के 528 वीं जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर व्यवस्था का जायज लिया।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने तुलसी मंदिर पहुंच मार्ग, साफ सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, तुलसी स्मारक सभा में कराए जा रहे निर्माण कार्यों आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजापुर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर से कहा कि पूरे शहर की अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था कराई जाए। मंदिर के आसपास भी साफ सफाई कराएं जो मंदिर को जाने वाला मार्ग है उसकी भी साफ सफाई कराई जाए, जो विद्युत तार लटक रहे हैं उसे ठीक कराए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जो गलियों में स्पेस है बैनर लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि रोड़ों की साफ सफाई लगातार होती रहे। रोड़ों पर जो गाये घूम रही है उसे अंदर कराए। उन्होंने यह भी कहा कि हैंड पंप की चबूतरे जो टूट गया है  चबूतरा बनाएं शौचालय की टूटी हुई दरवाजे को भी सही कराए। जिससे कि जो श्रद्धालु साधु संत महात्मा आ रहे हैं उन्हें कोई असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर आर आर रमन, अध्यक्ष नगर पंचायत राजापुर संजीव कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अखिलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment