Ad imageAd image

जिला मंत्री रहे महेश जायसवाल के परिवार की मदद को आगे आया चित्रकूट उद्योग व्यापार मंडल

admin
2 Min Read


-पुत्री अपूर्वा जायसवाल को प्रदान की 145000 की जमा धनराशि
-जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल की नेक पहल की हो रही चित्रकूट में सराहना

चित्रकूट।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद चित्रकूट के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सर्वप्रिय जिला मंत्री महेश जायसवाल उर्फ बल्ली का  आकस्मिक निधन हो जाने पर जिला उद्योग व्यापार मंडल चित्रकूट द्वारा उनकी पुत्री अपूर्वा जायसवाल को 145000 की जमा धनराशि प्रदान की गई।आगे भी हर तरह से षोक संतृप्त परिवार का सहयोग करने का आश्वासन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा परिवार को दिया गया।
 इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि संगठन के जिला मंत्री रहे महेष जायसवाल व्यापार मंडल के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है। संगठन के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में उनका विषेष योगदान रहा है। उनके आकस्मिक निधन से पूरा व्यापार मंडल परिवार अत्यंत दुखी है। उन्होने कहा कि व्यापार मंडल श्रीद जायसवाल के परिवार के साथ है। संगठन द्वारा षोक संतृप्त परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।उन्होने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल चित्रकूट द्वारा उनकी पुत्री अपूर्वा जायसवाल को 145000 की जमा धनराशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेष उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष दिलीप केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील द्विवेदी, जिला मंत्री ऋषि आर्या,आईटी मंच के उपाध्यक्ष मनोज वर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार रतन पटेल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment