Ad imageAd image

भाद्रपद अमावस्या के पहले ठीक करा लें मोहरवा पुल से आवागमन की व्यवस्था- डीएम शिवशरणप्पा जीएन

admin
2 Min Read


चित्रकूट: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टरेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने समिति के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने सड़क दुघर्टना, रोड सेफ्टी पॉलिसी, ब्लैक स्पॉट, चालान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए एनएच अधिकारियों से कहा कि बरगढ़ घाटी, मानिकपुर काली घाटी सहित जिन राजमार्गों पर अधिक सड़क घटनाएं हो रही है, वहां पर सांकेतिक बोर्ड, रंबल स्टेप स्प्रीड ब्रेकर आदि लगवाएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में भरतकूप से पुलिस लाइन तक बीच में डिवाइडर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि भाद्रपद माह के अमावस्या मेले से पहले राजापुर के मुहरवां पुल को ठीक कराएं ताकि छोटे वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो। साथ ही राजापुर-कर्वी मार्ग की खराब सड़क को भी ठीक करें। सभी चौराहों, तिराहों पर साइन बोर्ड लगवाएं। प्रयागराज-बांदा रोड पर भी सड़क सुरक्षा के कार्य कराएं। डीएम ने मंदाकिनी नदी कर्वी पुल व खोह ओवरब्रिज का भी निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि बस स्टैंड कर्वी में वाहनों को खड़ा कर आवागमन बाधित करने वालों का अभियान चलाकर चालान करें। साथ ही सभी मुख्य मार्गों के पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगवाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाई जा सकें।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पीटीओ दीप्ति त्रिपाठी, यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment