Ad imageAd image

प्राचीन सिद्ध पीठ तुलसी गुफा तोता मुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई तुलसी जयंती

admin
2 Min Read


चित्रकूट। रामघाट स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ तुलसी गुफा तोता मुखी हनुमान मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मानस संगोष्ठी का आयोजन कर गोस्वामी तुलसीदास की पूजा-अर्चना की गई तथा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के संतों व नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर के महंत मोहित महाराज ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास को बजरंग बली ने बनारस में बताया था कि उन्हें भगवान श्री राम के दर्शन चित्रकूट में होंगे, तब तुलसीदास चित्रकूट आए और रामघाट में छोटी सी गुफा बनाकर तपस्या करने लगे। बताया कि लगभग 1607 ईस्वी में रामघाट में बजरंग बली ने तोते का रूप धारण कर गोस्वामी तुलसीदास को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएं थे। तभी से गोस्वामी तुलसीदास ने गुफा में तोता मुखी हनुमान को स्थापित किया, जिनके दर्शन के लिए देश दुनिया से लाखों भक्त आते हैं। बताया कि मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष में राम कथा के मर्मज्ञ द्वारा मानस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वेद मंत्रों द्वारा तुलसीदास का पूजन-अर्चन कर आरती की गई तथा भजन गायको द्वारा पदों का गायन किया गया। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मनगरी के संत-महंत, नगर वासी एवं हजारों संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article
Leave a Comment