-विकास भवन में प्रशासन और किसानो के बीच हुई वार्ता
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में विकास भवन में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के मांग पर किसानों ने दो दिन के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया।
शनिवार को चित्रकूट के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किसानों से दो दिन का समय लिया और कहा कि मंगलवार को पुनः समीक्षा बैठक सुनिश्चित की जाएगी। अन्ना जानवरों का सौ प्रतिशत गौशालाओं में जानवरों को संरक्षित कर दिया जाएगा साथ ही बिजली , खाद , चकबंदी एवं कृषि बीमा संबंधित समस्याओं पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की जाएगी भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि समीक्षा बैठक तक समस्याओं पर निदान नहीं हुआ तो पुनः किया जाएगा युवा बिंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह युवा बिंग संरक्षक तीरथ सिंह फौजी युवा बिंग तहसील अध्यक्ष डुप्ले पटेल अश्विन पटेल मण्डल उपाध्यक्ष रामकरण सिंह प्रकाश मिश्रा जसवंत सिंह चौहान नरेश सिंह विनय त्रिपाठी बीरेंद्र सिंह रामप्रसाद कंचन सिंह कुलदीप पटेल जयनारायण सिंह तोशेन्द्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे ।।




