चित्रकूट: पाठा क्षेत्र में 29वाँ पाठा छात्र-छात्रा अभिनन्दन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी विद्यार्थी अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उच्च लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करना रहा। समाजसेवी डॉ. प्रभाकर सिंह द्वारा डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से विद्यार्थियों को जूस का वितरण किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सपा नेता निर्भय सिंह पटेल, अपना दल महासचिव महेन्द्र सिंह पटेल, समाजसेवी डॉ विकास सिंह, विकास पथ सेवा संस्थान से लवलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती सहित आदि मौजूद रहे।
पाठा छात्र-छात्रा अभिनन्दन समारोह में किया गया विद्यार्थियों का सम्मान
Leave a Comment
Leave a Comment



