Ad imageAd image

गायत्री महायज्ञ के पहले पुष्प आधारशिला पत्रिका का राज्यपाल ने किया विमोचन

admin
2 Min Read


चित्रकूट।अखिल भारतीय गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित धर्मक्षेत्र चित्रकूट धाम में 17 से 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पहले पुष्प के रूप में आधारशिला पत्रिका का विमोचन शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया।
आधारशिला के विमोचन समारोह में महामहिम राज्यपाल ने कहा कि यह एक रचनात्मक कार्यक्रम है। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिये। इन्हीं कार्यक्रमों से राष्ट्र के विकास को बल मिलेगा। वहीं मौजूद दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने देश की सनातन ध्वजा पताका समूचे विश्व में फहराया है। गायत्री शक्ति पीठों की श्रृंखला देश विदेश में सद्भावना का प्रचार और मनुष्य में देवत्व का उदय करने में प्रयासरत है। यही प्रयास भारत को एक बार फिर विश्व गुरू के रूप में स्थापित करेगा। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डां रामनारायण त्रिपाठी कि हम परम पूज्य गुरूदेव की सेना के एक छोटे से सिपाही है। स्थानीय शक्ति पीठ अपने गुरुदेव की कल्पना को साकार करने में गिलहरी जैसा प्रयास करने में लगी है। इस हेतु गायत्री परिजन तन मन धन से जुटे हुये हैं। इस कार्यक्रम में आधारशिला के संपादन से जुड़े देश के जाने माने पत्रकार डॉ रवीन्द्र अरजरिया, डॉ संदीप रिछारिया सहित गायत्री परिजन पन्नालाल अवस्थी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment