Ad imageAd image

सेवा पखवाड़ा अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

admin
2 Min Read


-17सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा-अनिल यादव
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने कहा कि मोदी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। सेवा ही संगठन का प्रतीक है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा अभियान में सक्रिय होकर कार्य करें। भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास की नीति पर कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सभी कार्यक्रर्ता मिलकर अभियान को सफल बनाते हुए अभियान के लक्ष्य व उद्देश्य को पूर्ण करें। कार्यशाला का संचालन करते हुए जिला महामंत्री तथा अभियान के संयोजक आलोक पाण्डेय ने कहा कि सबको तथ्यों के आधार पर जनसामान्य से संवाद करते हुए सकारात्मक वातावरण बनाना है। सबके सकारात्मक प्रयास से ही देशविरोधी तत्व सार्वजनिक होंगे। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान  कैम्प, स्वास्थ्य शिविर, स्वदेशी मेला, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी, संगोष्ठी जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, भाजपा नेत्री रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, हरिओम करवरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास हीरो मिश्रा, अंजू बर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, विनय, विकास, रमाकांत, अनूप, श्रद्धांशु, अखिलेश, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे, राजेश्वरी द्विवेदी, दीपक द्विवेदी, प्रेमलाल बाल्मीकि, रवि गुप्ता, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment