Ad imageAd image

यूजीसी केे ग्रामोदय विवि को प्रथम श्रेणी की स्वायत्तता प्रदान करने पर खुशी की लहर

admin
2 Min Read


-प्रबंध समिति के सदस्यों ने दी कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा सहित ग्रामोदय स्टाफ को बधाई
-ग्रामोदय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल की बैठक संपन्न
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन स्थित अत्रि सभागार में कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की अध्यक्षता में प्रबंध मंडल की 66 वीं बैठक  हाइब्रिड माड में संपन्न हुई।
इस मौके पर प्रबंध मंडल के सदस्यों ने ग्रामोदय विश्वविद्यालय को नेक द्वारा प्रदत्त ए डबल प्लस तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदत्त श्रेणी प्रथम की स्वायत्तता प्रदान करने पर कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा सहित ग्रामोदय स्टाफ को बधाई दी। विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अकादमिक नवाचारों की सराहना करते हुए प्रबंध मंडल के सदस्यों ने  विश्वविद्यालय के अकादमिक  एवं आर्थिक उन्नयन हेतु समयानुकूल अंतर विषयीय एवं ऑनलाइन नवीन पाठ्यक्रम संचालित करने का सुझाव भी दिया।
सदस्य गणों ने  कुलगुरु प्रो  भरत मिश्रा द्वारा ग्रामोदय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह  संस्थापक कुलाधिपति भारतरत्न नानाजी देशमुख के जन्मदिन 11 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष करने हेतु लिए गए निर्णय की  सराहना करते हुए  11 अक्टूबर 2025 को आयोजित आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति प्रदान की।
 बैठक में विभिन्न एकेडमिक, प्रशासनिक, वित्त एवं आगामी कार्य योजना संबंधी प्रस्तावो पर विस्तृत चर्चा हुई। आवश्यक निर्देशों के साथ प्रबंध मंडल ने प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया। कृत कार्यवाही और विश्वविद्यालय की अद्यतन प्रगति को संज्ञान में लिया।
इस उच्च स्तरीय  बैठक में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो  भरत मिश्रा, उच्च शिक्षा भोपाल के प्रमुख सचिव नॉमिनी डॉ आर पी सिंह अतिरिक्त संचालक रीवा संभाग,  डॉ यादवेंद्र प्रताप सिंह ग्वालियर , श्रीमती साधना तिवारी माधवगढ़, विनोद तिवारी सतना, डॉ पूर्णिमा दाते भोपाल, डॉ राजेश बाजपेई जबलपुर, विजय पाल सिंह यादव सतना, धर्मेंद्र सिंह बिसेन सतना, मुकुंद तिवारी सतना , कुलसचिव प्रो आर सी त्रिपाठी  प्रत्यक्ष रूप से और डॉ राजेंद्र सिंह नेगी सतना, प्रो संजीव शर्मा भोपाल, डॉ विवेक विनायक राव धोग़ढी वर्धा ऑन लाइन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment