Ad imageAd image

स्वदेशी को बढ़ावा देकर पीएम  मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करें व्यापारी-आर के सिंह पटेल

admin
3 Min Read


-व्यापारियों से मुलाकात कर पूर्व सांसद ने गिनाए जीएसटी राहत के फायदे

(रतन पटेल,प्रधान सम्पादक ) 

चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने व्यापारियों के बीच पहुंच मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में किये गये संशोधन के फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के करोड़ों व्यापारियों एवं आम जनमानस को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। सरकार की इस पहल से लोगों के हाथ में बचत होगी, किसानों और कारोबारियों को भी फायदा होगा। कारोबार को गति मिलेगी।

 मंगलवार को बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने वरिष्ठ भाजपा नेता ष्षक्ति प्रताप सिंह तोमर,राजकुमार त्रिपाठी एवं षिवाकांत पांडेय आदि के साथ जिला मुख्यालय के षंकर बाजार,नया बाजार एवं चकरेही चौराहा आदि इलाकों में वरिष्ठ व्यापारी महेष उर्फ मटटू साहू,नत्थू गुप्ता,रामविषाल सोनी,रमेष चंद्र सोनी,आम प्रकाष साहू,हीरालाल सोनी,हर्षित अग्रवाल आदि व्यापारियों से भेट कर जीएसटी की हुए सुधार के फायदे गिनाये। उन्होने मोदी सरकार की इस उपलब्धि को आर्थिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे बचत उत्सव के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री समेत मंत्री, सांसद, विधायक जनता के बीच जाकर जीएसटी संशोधन के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होने कहा कि नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफार्म से दरों में कटौती कर पांच व 18 प्रतिशत दो दर संरचना लागू की गई है। विलासिता की वस्तुओं, तंबाकू आदि के उत्पाद पर चालीस प्रतिशत जीएसटी दर लागू की गई है। दो दर संरचना से टैक्स भरने की मुश्किलें दूर हुई हैं। रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत या शून्य कर दी गई है। इसका सीधा फायदा करोड़ों परिवारों को मिलेगा। उनका दैनिक खर्च कम होगा। किसानों के उपयोग के उपकरण व अन्य वस्तुओं पर भी जीएसटी दर घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। इससे कृषि लागत कम होगी, किसान की बचत बढ़ेगी। कुछ वाहनों पर भी जीएसटी दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतशित कर दी गई है। एमएसएमई उद्योग को इसका फायदा होगा। मांग बढ़ने से उत्पादन बढ़ेगा। पूर्व सांसद श्री पटेल ने व्यापारियों से आग्रह किया कि इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए उपभोक्ताओं तक सस्ता व गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध हो एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, ताकि “आत्मनिर्भर भारत” का सपना साकार हो सके।
…………………………………………………………….

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Leave a Comment