Ad imageAd image

ऐतिहासिक होगा चित्रकूट में होने वाला 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ-डा0 राम नारायण त्रिपाठी

admin
3 Min Read


-गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर चित्रकूट में हुई महा बैठक
चित्रकूट। वंदनीया माता जी के पुण्यतिथि पर गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट में आयोजित होने जा रहे 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर महा बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में 500 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यज्ञ व्यवस्था समितिओं, केंद्रीय समिति, संयोजक समिति के साथ क्षेत्र भर के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों ने भाग लेकर यज्ञ को पूर्ण सफल बनाने का संकल्प लिया।
    चित्रकूट के सुप्रसिद्ध संत एवं गायत्री ष्षक्ति पीठ के संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम की सुंदर रुपरेखा प्रस्तुत करते हुये कहा की वंदनीया माता जी की जन्म शताब्दी चित्रकूट के लिए और भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहाँ माता जी ने महाप्रयाण की घोषणा की थीं। अश्वमेध महायज्ञ चित्रकूट के लिए ज़ब लोगों ने कहा इस वीहड़ क्षेत्र में सम्भव नहीं हैं इतना बड़ा कार्यक्रम तो माता जी ने कहा सारे अश्वमेध तुम लोगों की इक्षा से एक हमारी इक्षा से हो जाने दो और वर्ष 1994 में हुए अद्भुत ऐतिहासिक यज्ञ में 25 लाख लोग आये थे। इसी यज्ञ में माता जी ने इस धरती से जाने और आगे के मिशन के भविष्य की बात रखी थीं। विभिन्न प्रकार के यज्ञ व्यवस्था की चर्चा की। जिसमें सहर्ष बढ़ कर सहयोग का संकल्प उपस्थित परिजनों ने किया।
    इस बैठक में पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, इंटरनेशनल पायनीयर्स क्लब के अध्यक्ष केशव शिवहरे, रतलाम से राष्ट्रीय प्रतिष्ठान नरेन्द्र मोदी विचारमंच के अध्यक्ष मोहन लाल पाटीदार,उप जोन समन्वयक रामशंकर द्विवेदी, लोकभारती, के अध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह,जिला समन्वयक कानपुर विशेन सिंह, जिला संयोजक जीतेन्द्र सिंह, सल्लू गुप्ता झाँसी, एलडी सिंह पन्ना,भवानीदीन यादव, अशोक दीक्षित रिजनल मैनेजर, एलपी तिवारी, कमलेश तिवारी जिला संयोजक सतना, रामचंद्र गुप्ता, रामप्रकाश खरे जिला समन्वयक बादा, डॉ महेन्द्र सिंह तोमर महोबा, कुश श्रीवास्तव,जमुना प्रसाद सेवा प्रमुख रा स्वयं सेवक संघ, विज्ञान चंद्र विश्वकर्मा खंड कार्यवाह,के डॉ संतोष मिश्रा, डॉ प्रमिला मिश्रा, कमल सिंह,के त्रिपाठी, सुधा तिवारी, निधि पाण्डेय,चित्रकूट विमला सिंह कर्वी, अखिलेश  निगम, राधेश्याम त्रिपाठी अमेठी, अनीता सिंह, रामजानकी शुक्ला, अतुल तिवारी, मानवाधिकार बृजेश त्रिपाठी,विवेक श्रीवास्तव,पुष्पा शर्मा, श्रवण गुप्ता,रामशरण शास्त्री, प्रमोद पटेल, शिवम मिश्रा,धीरज,रितेश निगम क्षेत्र के कई गाँव के प्रधान, पं दिनेश, सविता शिवहरे, प्रीति गुप्ता, अतर्रा डॉ नरेश कुमार प्रयाग, गायत्री यादव, विमला पाण्डेय रीवा, रामसागर चतुर्वेदी, राजकुमार गुप्ता औरैया, अनन्त सिंह धाता आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment