-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 12 कनिष्ठ लिपिकों को मिले नियुक्ति पत्र
रिपोर्ट -रतन पटेल प्रधान सम्पादक(चित्रकूट न्यूज़ राउंड)
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसी क्रम में सोमवार को जनपद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 12 कनिष्ठ लिपिकों को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त पत्र का वितरण किया गया। साथ ही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नव चयनित 12 अभ्यर्थियों अंकित सोनी, अनूप सिंह, आशीष कुमार, अविनाश सिंह, भूपेंद्र कुमार, दीपक कुमार पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, नेहा पटेल, निखिल सिंह, राघवेंद्र सिंह व श्रवण कुमार को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नवचयनित अभ्यर्थियों शुभकामनाएं दीं और कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि यह नियुक्तियां संस्थान की कार्य क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और नया दृष्टिकोण प्राप्त होगा। जनप्रतिनिधियों ने भी नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी भाव से काम करने की सलाह दी।
वहीं विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं। बिना किसी भेदभाव के योग्य युवाओं का चयन हो रहा है। सभी चयनित कनिष्ठ सहायक अपने कर्तव्य को निष्ठा, ईमानदारी भाव से सेवा दें। जिससे कि जनपद का विकास हो सके। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार द्वारा कनिष्ठ सहायक और एक्सरे टेक्नीशियन की भर्ती की गई है।जिसने चयनित 12 कनिष्ठ सहायकों को चित्रकूट में आज नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कर्वी नरेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक शैलेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।



