Ad imageAd image

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धूमधाम से मनाया गया विजय दशमी का पर्व

admin
3 Min Read


रावण वध होते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रामलीला मैदान
डीएम षिवषरणप्पा जीएन ने किया भगवान श्रीराम की आरती
पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने सभी को दी विजय दशमी की बधाई
चित्रकूट।भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित धुस के मैदान में लंकापति रावण का वध होते ही चारों ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर विजय दषमी पर्व की बधाई दी।
 विष्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ चित्रकूट में 146 वर्षों से हो रही रामलीला यूपी की दूसरी सबसे पुरानी रामलीला है। विजय दशमी के दिन आयोजित रावण वध लीला का शुभारंभ चित्रकूट के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह,बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाष खरे,ब्लाक प्रमुख सुषील द्विवेदी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डा0तनुषा टीआर आदि अतिथियों की मौजूदगी में भगवान श्रीराम की आरती कर किया गया। रावण वध की लीला देखने के लिए हजारों रामभक्तों का हुजूम उमडा रहा। इसके बाद राम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के बाद 30 फुट के रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले से आतिशबाजी के साथ आग की लपटे फूंट पड़ी। देखते ही देखते धूं-धूंकर रावण जलने लगा और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठाया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर विजय दशमी की बधाई दी। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ लालजी यादव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी उमेष चंद्र निगम,उद्योगपति विवेक अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता षक्ति प्रताप सिंह तोमर,बाबूलाल पटेल,रवि गुप्ता,षुभम केषरवानी,सभासद पवन बद्री,अनुज निगम,रामलीला कमेटी के अषोक केषरवानी,नरेष केषवानी,कान्हा केषरवानी,नगर पालिका के सफाई निरीक्षक कमलाकांत षुक्ला,वरिष्ठ लिपिक सुभाष गुप्ता,रवि ज्ञानेंद्र,राजेंद्र राम आदि हजारों रामभक्त मौजूद रहे।
इसके अलावा स्टेषन रोड में रामलीला कमेटी द्वारा रावण दहन कार्यकम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के संरक्षक पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा,अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,महामंत्री गुलाब गुप्ता के अलावा व्यापार मंडल के प्रदेष मंत्री ओम केषरवानी,जिला उपाध्यक्ष दिलीप केषरवानी,जिला मंत्री ऋषि आर्या,षैलेंद्र  केषरी,मलय वर्मा,मनोज वर्मा,समाजसेवी रचित अग्रवाल आदि सैकडों लोग मौजूद रहे। रावण वध होते ही सभी ने एक दूसरे को गले लगा दषहरे की बधाई ।

Share This Article
Leave a Comment