Ad imageAd image

जीएसटी में राहत देकर मोदी सरकार ने देश के व्यापारियों की दी बडी सौगात-आर के सिंह पटेल

admin
3 Min Read
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0014,0.0000; brp_del_sen:0.1000,0.0000; motionR: 0; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 265.35278;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;

जीएसटी में राहत देकर मोदी सरकार ने देश के व्यापारियों की दी बडी सौगात-आर के सिंह पटेल
-पूर्व सांसद ने व्यापारियों से संवाद कर गिनाए जीएसटी राहत के फायदे
-जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव भी रहे कार्यक्रम में मौजूद
-जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने स्वदेषी पर दिया जोर
चित्रकूट। बुंदेलखंड के कददावर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने व्यापारियांे के साथ संवाद  कर मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में़ दी गई राहत की जानकारी दी। उन्होेने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक पहल से देष में स्वदेषी उत्पादों को बढावा मिलेगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित होगें।
मुख्यालय स्थित एक होटल में जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव,जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,ब्लाक प्रमुख सुषील द्विवेदी,उद्योगपति विवेक अग्रवाल,उत्तर प्रदेष उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेष मंत्री ओम केषरवानी,जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता,उपाध्यक्ष रामबाबू गुप्ता,दिलीप केषरवानी,जिला मंत्री ऋषि आर्या,व्यापारी नेता ओम प्रकाष साहू,अषोक केषरवानी, राजेष सोनी आदि के साथ संवाद कर बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कंेद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी में किये गये ऐतिहासिक बदलाव की जानकारी दी। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की इस पहल से व्यापारियों के साथ साथ देषवासियों को बडी राहत मिलेगी। इसके साथ ही देष में स्वदेषी उत्पादों को बढावा मिलगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे घटे हुए जीएसटी दरों का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाएँ और विदेशी सामान के बजाय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान दे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य है, इसलिए यहाँ के व्यापारी और उपभोक्ता सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। उन्होने जानकारी दी कि छात्रों की कॉपियों, पेंसिल और अन्य शैक्षिक सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। इसी तरह अधिकतर आवश्यक घरेलू वस्तुओं को शून्य या 5 प्रतिशत टैक्स स्लैब में लाया गया है। 33 जीवनरक्षक दवाओं को भी पूरी तरह से जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाजार में खपत बढ़ने से उत्पादन भी बढ़ा है, जिसका लाभ व्यापारियों और उद्यमियों को हुआ है और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खुले हैं।

Share This Article
Leave a Comment