(रतन पटेल,प्रधान संपादक )
चित्रकूट।प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में खाद का भरपूर भंडार है और आगामी 30 नवम्बर तक किसानों को उनकी जरूरत के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
मंगलवार को मानिकपुर में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने किसानों को निर्धारित दरों पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया तथा निष्क्रिय लाइसेंसधारी विक्रेताओं को नोटिस देकर उनके लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि रैक प्राप्त होते ही सीधे सहकारी समितियों में प्रेषित करें। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि समितियों में खाद का वितरण नियमानुसार हो, इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाएं तथा वितरण के दौरान भीड़ होने पर पुलिस प्रशासन की मदद लेकर शांतिपूर्वक वितरण कराने को कहा। बताया कि प्रदेश के साथ जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। खाद की कमी के बारे में अफवाह न फैलाएं। बताया कि 30 नवंबर तक जितनी खाद की जरूरत होनी चाहिए, उतनी खाद उपलब्ध है और समय पर आपूर्ति की जा रही है। बताया कि जिले को एक रैक इफको की डीएपी एक-दो दिन में मिलने की संभावना है।
उन्होंने अधिकारियों ने कहा कि जिले में दलहनी व तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को निःशुल्क बीज देकर प्रोत्साहित करें। बताया कि इसके लिए जनपद को विभाग द्वारा 6925 मिनीकिट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कृषि विभाग की वित्तीय समीक्षा करते हुए कृषि यंत्रों के सत्यापन कर शीघ्र भुगतान, प्राकृतिक खेती के लाभार्थी व किसानों को समय से भुगतान करने सहित अन्य योजनाओं में वित्तीय प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, मानिकपुर उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा, तहसीलदार दयाशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, उप कृषि निदेशक राज कुमार, मानिकपुर थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
किसानों को खाद की कमी नहीं होने देगी योगी सरकार- सूर्य प्रताप शाही
Leave a Comment
Leave a Comment



